नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिला वन मंडल अधिकारी वी वी चेतन के निर्देश पर गुरुबार को नदवई वन विभाग के रेंजर नरेंद्र कुमार के निर्देशन मे वन विभाग खेड़ली मोड के वन पाल अजय चौधरी एवं उनकी टीम ने एन एच 21जयपुर भरतपुर पर आमोली टोल प्लाजा के पास जयपुर की ओर से भरतपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक को चेकिंग के समय वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन करने के जुर्म में ट्रक को जप्त किया है ।
वन विभाग के रेंजर नरेंद्र कुमार ने बताया कि राजस्थान सरकार के वन विभाग के अधिकारियों की ओर से अवैध रूप से पत्थर का खनन एवं लकड़ी के परिवहन को रोकने के लिए जिला वन मंडल अधिकारी वी वी चेतन के निर्देशन में चलाए गए अभियान में वन विभाग खेड़ली मोड के वन पाल अजय कुमार चौधरी एवं वन कर्मी केशव सिंह, राजकुमार, विक्रम सिंह, नरेंद्र कटारा, हुक्म सिंह , धर्मयुग ने गश्त के समय एन एच 21जयपुर भरतपुर पर जयपुर की तरफ से भरतपुर की ओर जा रहे लकड़ी से भरे एक ट्रक को रोक कर चेक करने पर अवैध रूप से लकड़ी के परिवहन करने का मामला सामने आने पर लकड़ी से भरे इस ट्रक को जप्त कर ट्रक चालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।



