खैरथल
अतिक्रमण को लेकर सभापति विक्रम चौधरी एक्शन मोड़ मे
खैरथल में किशनगढ रोड़ पर पीले पंजों के साथ बड़ी कार्रवाई की
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रेलवे फाटक से किशनगढ़बास रोड तक चला पीला पंजा, अवैध कब्जों पर नगर परिषद की सख्ती
खैरथल। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सौंदर्यीकरण की दिशा में नगर परिषद की ओर से गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। फाटक से किशनगढ़बास रोड क्षेत्र में नगर परिषद का ‘पीला पंजा’ चला और सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता तैनात रहा। नगर परिषद आयुक्त सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहे।
नगर परिषद सभापति विक्रम चौधरी ने कहा कि खैरथल के सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अभियान केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि किशनगढ़ रोड, हरसौली रोड, मातौर रोड सहित शहर के उन सभी हिस्सों में कार्रवाई की जाएगी, जहां सार्वजनिक स्थानों अथवा मार्गों पर अवैध कब्जे या अतिक्रमण किए गए हैं।
सभापति चौधरी ने स्पष्ट किया कि शहर में नाजायज तरीके से किए गए अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमों के तहत संबंधित अतिक्रमणों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
कारवाही को लेकर आम लोग कहते नजर आये काम करने की इच्छा शक्ति हो तो सब काम हो सकते है वो ही अधिकारी, कर्मचारी है आज तक अतिक्रमण हटाने की औपचारिकता ही पूरी करते रहे लोगों मे आंशका भी देखी कि कुछ दिन बाद फिर से अतिक्रमण हो जाएगा जैसा पहले होता रहा है नगरपरिषद को पुख्ता जांच व्यवस्था करनी चाहिए कि दुबारा अतिक्रमण ना हो और इसके लिए जुम्मेवारी भी तय होनी चाहिए।
दूसरी ओर आज व्यापारी परेशान रहे देर रात तक मातौर रोड़ पर टिन टप्पड़ हटाते देखे गये शहर मे सभी रोड़ो पर अतिक्रमण कारवाही होनी है



