कैराना
विजिलेंस व विद्युत टीम ने सात घरों में बिजली चोरी पकड़ी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विजिलेंस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान सात घरों में बिजली चोरी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
शुक्रवार सुबह करीब चार बजे विजिलेंस टीम और विद्युत विभाग की टीम ने नगर के मोहल्ला आलखुर्द में छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने मोहल्ले में घरों की जांच की, जिसमें सात घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। कार्रवाई के दौरान साक्ष्य जुटाने के लिए वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद विद्युत केबल जब्त कर लिए गए और सातों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इस दौरान विजिलेंस प्रभारी रोहताश सिंह, विभाग के उमेश पाल, सुधीर कुमार और उदित राठी के साथ विद्युत विभाग के अवर अभियंता अजय कुमार शर्मा तथा लाइनमैन मौजूद रहे।