पोषण माह के तहत व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित, महेशपुर प्रथम
Dish competition organized under Poshan Maah; Maheshpur secures first place.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पोषण माह 2026 के तहत समाहरणालय, पाकुड़ में पौष्टिक एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले के सभी छह प्रखंडों की आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने भाग लेकर पौष्टिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। प्रतियोगिता में महेशपुर बाल विकास परियोजना को प्रथम, पाकुड़ सदर को द्वितीय और हिरणपुर को तृतीय पुरस्कार मिला। कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय खाद्य सामग्रियों से पौष्टिक भोजन तैयार करने और संतुलित आहार अपनाने का संदेश दिया गया। मौके पर सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।



