रांची

लोकतांत्रिक विरोध से घबराई भाजपा, देश में अघोषित आपातकाल थोपने की कर रही है साजिश – विजय शंकर नायक

Rattled by democratic opposition, the BJP is conspiring to impose an undeclared emergency in the country – Vijay Shankar Nayak.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान रेल और मेट्रो सेवाओं तथा आम लोगों की आवाजाही प्रभावित होने के मुद्दे पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने केंद्र सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक विरोध की आवाज दबाने के लिए प्रशासनिक ताकत का इस्तेमाल कर रही है। नायक ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र का अधिकार है और सरकार को प्रदर्शनकारियों से संवाद करना चाहिए, न कि आम जनता की आवाजाही बाधित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन आम नागरिकों की जीवनरेखा है और इसे राजनीतिक विरोध दबाने का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार असहमति की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान नागरिकों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार देता है और सरकार की जिम्मेदारी इस अधिकार की रक्षा करना है। नायक ने केंद्र सरकार से प्रतिबंधों की समीक्षा करने, आम नागरिकों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने तथा प्रदर्शनकारियों के साथ संवाद स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाने के बजाय उसकी बात सुनना जरूरी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button