गाजियाबाद

राजनगर एक्सटेंशन में निकली महाराजा अग्रसेन जयंती की भव्य शोभायात्रा

एकता, सेवा और समरसता का संदेश लेकर विभिन्न सोसायटियों से गुजरी यात्रा, अग्रवंश समाज के लोगों ने लिया हिस्सा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : राजनगर एक्सटेंशन में आज महाराजा अग्रसेन जयंती 2.0 के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अग्रवंश समाज की एकता, सामाजिक समरसता और सेवा भाव को समर्पित इस आयोजन में क्षेत्र की विभिन्न सोसायटियों के अग्रवाल एवं वैश्य परिवारों की भागीदारी रही। शोभायात्रा शाम को अग्रवाल हाइट्स सोसायटी से शुरू हुई और विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए चार्म्स 58 हाई स्ट्रीट पर संपन्न हुई।
शोभायात्रा के आयोजन का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज में एकता, सहयोग, भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूत करना रहा। आयोजन के माध्यम से अग्रवंश समाज के लोगों को एक मंच पर लाने और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
कई प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा
शोभायात्रा अग्रवाल हाइट्स सोसायटी से रवाना होकर केडीपी गोलचक्कर, अजनारा इंटीग्रिटी रेडलाइट, ब्रेव हार्ट्स तिराहा और सांगवान हाइट्स के पास से गुजरी। इसके बाद यात्रा राज गार्डन सोसायटी, ज्योति सुपर विलेज और आशियाना चार्म्स कैसल सोसायटी होते हुए चार्म्स 58 हाई स्ट्रीट पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
आयोजन से जुड़े लोगों ने समाज के सदस्यों और उनके परिवारों से शोभायात्रा में शामिल होकर इसे सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक बनाने की अपील की थी। महाराजा अग्रसेन के विचारों से प्रेरित इस आयोजन के जरिए समाज में आपसी सहयोग और एकजुटता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button