जामताड़ा
पूर्व कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने लीला मोटर्स जैक्सन शोरूम का फीता काट कर किया उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में वाहन प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्षेत्र के हेट करमाटांड़ स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप नव-स्थापित ‘लीला मोटर्स जंक्शन’ (Leela Motors Junction) शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया इस नए ऑटोमोबाइल शोरूम का उद्घाटन झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री सह सारठ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रणधीर कुमार सिंह ने फीता काटकर और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आधुनिक शोरूम के खुलने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतरीन वाहन और सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी उन्होंने शोरूम के संचालन मंडल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर शोरूम के ओनर राजू मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहकों को आकर्षित करने और त्योहारों व उद्घाटन के खास मौके पर विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि यहां से हर एक गाड़ी की खरीद पर ग्राहकों को बंपर इनाम दिया जा रहा है जिससे खरीदारों में काफी उत्साह देखा जा रहा है उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शोरूम पधारकर इस सुविधा और ऑफर्स का लाभ उठाने की अपील की
समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे प्रमुख रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र मंडल, रामप्रसाद मंडल, राजेंद्र मंडल, राजू मंडल, शंकर मंडल, जगन्नाथ मंडल, राकेश मंडल, प्रमोद मंडल बजरंगी मंडल, राजेश मंडल और सुनील मंडल समेत सैकड़ों ग्रामीण और संभ्रांत लोग मौजूद रहे सभी ने मिलकर इस नए प्रतिष्ठान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन के बाद से ही क्षेत्र के लोगों में इस शोरूम को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है, और यह आयोजन करमाटांड़ के व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



