अमरोहा

भारत राष्ट्रीय सेवक संघ की बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर हुई चर्चा

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर। क्षेत्र के गांव भीकनपुर शर्की में जिला पंचायत सदस्य ओमदत्त सिंह गुर्जर के आवास पर भारत राष्ट्रीय सेवक संघ (BRSS) की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, जनसेवा के कार्यों और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष दीपक गुर्जर सहित विभिन्न पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा किसानों की समस्याओं और उनकी आवाज को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ ही भविष्य की कार्ययोजना तैयार कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर सहमति बनी। इस मोके पर जिला अध्यक्ष दीपक गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य ओमदत्त सिंह गुर्जर, हेमराज प्रधान, निगम प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button