शामली

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत शामली पुलिस ने जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देशन में पुलिस टीमों ने बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्हें छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।
पुलिस टीमों ने महिला हेल्पलाइन 1090, 181, पुलिस सहायता नंबर 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित विभिन्न जरूरी नंबरों की जानकारी दी। पुलिस ने महिलाओं से किसी भी तरह के उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल शिकायत करने की अपील की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button