शामली
दिल्ली में एक नवंबर से पुराने वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध, शामली परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एक नवंबर 2026 से पुराने वाहनों के प्रवेश को लेकर प्रतिबंध लागू किए जाने के संबंध में शामली परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन प्रवेश कुमार ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के दिशा-निर्देशों के तहत दिल्ली में पंजीकृत वाहनों को छोड़कर बीएस-4 और उससे नीचे के मानक वाले व्यावसायिक मालवाहक एवं यात्री वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। एडवाइजरी के अनुसार, संबंधित श्रेणियों में बीएस-6, सीएनजी, एलएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी।
वहीं, दिल्ली सरकार की अधिसूचना के अनुसार, एक नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत बीएस-6 से नीचे के दोपहिया, चारपहिया और टैक्सी सहित अन्य वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा।
परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे लागू नियमों की जानकारी लेकर ही दिल्ली जाने की योजना बनाएं और प्रतिबंधित श्रेणी के वाहनों से यात्रा करने से बचें।