शामली

चौसाना में अहोई अष्टमी पर महिलाओं ने संतान की सुख-समृद्धि के लिए रखा व्रत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना। चौसाना क्षेत्र में रविवार को अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपनी संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए व्रत रखा। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को महिलाओं ने विधि-विधान से माता अहोई की पूजा-अर्चना की और व्रत कथा सुनकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
पर्व को लेकर महिलाओं में सुबह से ही उत्साह दिखाई दिया। शाम को घरों में पूजा की तैयारियां की गईं। महिलाओं ने दीवारों पर अहोई माता की अष्टकोणीय आकृति, स्याहू माता और बच्चों की आकृतियां बनाकर पूजा की। इसके बाद अहोई अष्टमी की कथा सुनी और तारों को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया। महिलाओं ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। पर्व के चलते बाजारों में भी चहल-पहल रही। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक यह व्रत रखने से संतान की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना पूरी होती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button