पाकुड़

लोकतंत्र की मजबूती में प्रबुद्धजनों की भूमिका अहम- सुनील सोरेन

The role of intellectuals is crucial in strengthening democracy – Sunil Soren

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ के तत्वावधान में ब्याहुत धर्मशाला में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ संदेश के साथ प्रमुख नागरिक गोष्ठी सह-राष्ट्रीय चिंतन संवाद का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुनील सोरेन सहित प्रदेश प्रवक्ता दिनेश विलियम मरांडी, दुर्गा मरांडी, अनुग्राहित प्रसाद साह और विवेकानंद तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा में प्रबुद्धजनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। राष्ट्र निर्माण सरकार के साथ-साथ प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है। वहीं, दिनेश विलियम मरांडी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), मतदाता सूची की शुद्धता और निष्पक्ष चुनाव के महत्व पर प्रकाश डाला। सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश कुमार ठाकुर और पूर्व सैनिक विश्वनाथ भगत ने भी देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, लोकतांत्रिक मर्यादाओं तथा संवैधानिक संस्थाओं में विश्वास बनाए रखने पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रूपेश भगत ने किया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सम्मेलन के माध्यम से राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button