शामली

मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी तेज रफ्तार कार

50 मीटर तक घिसटती रही

टपराना पुल के पास हादसा, कार चालक को आई हल्की चोट; पुलिस ने यातायात सुचारु कराया
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर टपराना पुल के पास तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा ट्राली के पिछले हिस्से में घुस गया और कार करीब 50 मीटर तक ट्राली के साथ घिसटती चली गई। हादसे में कार चालक को हल्की चोट आई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने ट्राली में फंसी कार को निकलवाकर यातायात सुचारु कराया। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया।
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के नगला निवासी राजा पुत्र जाहिद ऊन शुगर मिल से पशुओं की मैली भरकर ट्रैक्टर-ट्राली से जा रहा था। जैसे ही वह टपराना पुल के पास पहुंचा, पीछे से तेज गति से आ रही नेक्सन कार ने ट्राली में टक्कर मार दी। कार गुरुग्राम निवासी आकाश चला रहा था, जो करीब डेढ़ वर्ष से झिंझाना के एक अस्पताल में चिकित्सक है। टक्कर के बाद कार ट्राली में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को निकलवाया और सड़क पर यातायात सामान्य कराया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button