पाकुड़
पाकुड़िया व मोंगलाबांध में छठ घाट निर्माण का शिलान्यास
Foundation stone laid for the construction of Chhath ghats at Pakuriya and Monglabandh

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया प्रखण्ड क्षेत्र के पाकुड़िया एवं मोंगलाबांध स्थित तीरपितिया नदी घाट पर छठ घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य जूली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया। 15वें वित्त आयोग की अनुदान राशि से पाकुड़िया छठ घाट का निर्माण 2.50 लाख रुपये तथा मोंगलाबांध घाट का निर्माण 2 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत मोंगलाबांध योजना का क्रियान्वयन ग्राम समिति करेगी। घाट निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों एवं छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में सुविधा होगी। योजनाओं की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए जिला परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया।



