बुलंदशहर

सड़क दुर्घटना में दिवंगत उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बुलंदशहर : सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान दिवंगत हुए उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन बुलंदशहर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दिवंगत उपनिरीक्षक को अंतिम शोक सलामी दी गई।उपनिरीक्षक राजवीर सिंह पुत्र जगत सिंह, निवासी फतेहउल्लहापुर, थाना बसी किरतपुर, जनपद बिजनौर, वर्तमान में थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर में तैनात थे। वह 18 सितंबर 2023 से जनपद बुलंदशहर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। 27 नवंबर 2026 को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान उनका दुखद निधन हो गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, एएसपी नगर अभिषेक प्रताप अजेय, एएसपी अपराध नरेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।रिजर्व पुलिस लाइन में अंतिम शोक सलामी के बाद पार्थिव शरीर ससम्मान परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button