सीकर

राजस्थान आदिवासी मींणा सेवा संघ सीकर की बैठक फतेहपुरा में संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर। राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ सीकर की बैठक खंडेला के फतेहपुरा स्थिति बाबा हनुमान दास आश्रम में शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के सीकर  जिलाध्यक्ष एवं पूर्व एडिशनल एसपी वीरेंद्र मीणा द्वारा की गई। बैठक में अध्यक्ष मींणा, संरक्षक शिवलाल गुरारा, रामेश्वर लाल ढाबावाली, सेवानिवृत्त सीटीआई रामेश्वर लाल मीणा, सांवरमल थोई, गिरधारी लाल मीणा सलेदीपुरा, नयाबास सरपंच विक्रम मीणा, प्यारेलाल मीणा सलेदीपुरा, पूरणमल मीणा नयाबास, एडवोकेट राजेंद्र मीणा छाजना, रिंग्स अध्यक्ष हनुमान मीणा, रिंग्स नगर पालिका पार्षद राजेश मीणा, मंगल चंद मींणा खंडेला, जगदीश मीणा श्रीमाधोपुर, विनोद मीणा फतेहपुरा, अशोक मीणा ज्ञानपुरा, नरेंद्र मीणा अलोदा सहित मीणा समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा मींणा समाज के हित में कई फैसले लिए गए। बैठक में उपस्थित महिला समूह से भी जिलाध्यक्ष ने समाज में बढ़ती कुरीतियों के संबंध में चर्चा की। बैठक में मृत्यु भोज और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए तथा पति पत्नी के रिश्ते में  बढते पारिवारिक टकराव को रोकने, सामाजिक कार्यक्रमों में डीजे तथा अनावश्यक खर्च की रोकथाम करने पर निर्णय लिया गया। नेताजी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करने तथा उपस्थित लोगों के लिए भोज प्रसादी की व्यवस्था करने पर संघ ने आभार व्यक्त किया। बैठक में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मींणा ने घोषणा करते हुए कहा कि फतेहपुरा गांव के मींणा समाज में कोई भी सामाजिक उत्थान का कार्य करते है तो मै तन मन से आपके साथ रहूंगा। कार्यक्रम का संचालन विनोद मींणा फतेहपुरा व प्यारेलाल मींणा सलेदीपुरा द्वारा किया गया। धन्यवाद भाषण के साथ बैठक का समापन किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button