बुलंदशहर

छतारी में 1 किलो 480 ग्राम गांजे के साथ प्रेमपाल उर्फ लल्ला गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
छतारी (बुलंदशहर)। छतारी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमपाल उर्फ लल्ला को 1 किलो 480 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर पहले से एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम असगरपुर निवासी प्रेमपाल उर्फ लल्ला को पकड़ा। उसके पास से 1 किलो 480 ग्राम गांजा बरामद हुआ।छतारी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।इस कार्रवाई में पुलिस टीम में थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक कमल प्रताप राणा, आरक्षी अवधेश कुमार, देवेन्द्र कदम, सौरभ कुमार और हिमांशु शर्मा शामिल थे।*नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button