साहेबगंज

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में बिहार-झारखंड केNSSस्वयंसेवकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन,प्रो.कुमार प्रशांत भारती के नेतृत्व में मिली सफलता

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के अंग राष्ट्रीय सेवा योजनाNSS द्वारा डॉ.भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी,आगरा उत्तर प्रदेश में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में बिहार और झारखंड के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।दल का नेतृत्व प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती सहायक प्राध्यापक शिक्षा विभाग साहिबगंज महाविद्यालय,साहिबगंज-अंगीभूत इकाई,सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका,झारखंड कर रहे हैं।उनके कुशल नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने भौतिक परीक्षण एवं अन्य परीक्षणों को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है।अब ये स्वयंसेवक आगामी परीक्षण के पड़ाव को पार करते हुए26 जनवरी2027को कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में हिस्सेदारी हेतु अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे।ज्ञातव्य हो कि दिनांक19नवम्बर2026को झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,उत्तराखंड के कई स्वयंसेवकों का दल विभिन्न राज्यों से आए हुए स्वयंसेवकों के साथ प्रतिस्पर्धा करने हेतु उत्तर प्रदेश के डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गया हुआ है।जहां प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती के कुशल नेतृत्व में स्वयंसेवकों को सांस्कृतिक,शारीरिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button