गोड्डा

मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने दिवंगत शैलेन्द्र मंडल के घर पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस

 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।

ठाकुर गंगटी(गोड्डा) : मंत्री ग्रामीण विकास विभाग व पंचायती राज सह स्थानीय विधायक दीपिका पांडे सिंह ने सोमवार को दिवंगत शैलेन्द्र मंडल के परिजनों से मुलाकात की| दीपिका पाण्डेय सिंह स्वर्गीय शैलेन्द्र मंडल के ठाकुर गंगटी प्रखंड के परासी गांव स्थित उनके घर पहुंचकर दिवंगत शैलेंद्र मंडल की पत्नी अनीता देवी व अन्य स्वजनों को ढांढस बंधाया। ज्ञात हो कि करीब 25 दिनों पूर्व शैलेंद्र मंडल की बीमारी से मृत्यु हो गई थी। शैलेंद्र मंडल एक अच्छे व शांत स्वभाव के समाजसेवी व्यक्ति थे। हमेशा एक दूसरे का सहयोग किया करते थे।

उनके निधन की सूचना मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह को मिलने पर क्षेत्र में आने के बाद वो सबसे पहले स्वर्गीय शैलेंद्र मंडल के निवास पर पहुंची और उनके परिवार, बच्चों को सांत्वना दिया। कहा कि जो होना था हो गया अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हर संभव सहयोग किया जाएगा। उसके बाद मंत्री दीपिका पांडे सिंह चांदा गांव पहुंची। वहां शिक्षक संघ के अंचल सचिव सह आदर्श मध्य विद्यालय खारखोदिया के प्रधानाध्यापक कौशल किशोर ठाकुर के शिक्षक पुत्र आशुतोष कुमार ठाकुर के बहुभोज में शामिल हुई। वहां भी सबों के उत्साह को बढ़ाया। इस दौरान जगह-जगह पर प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों द्वारा मंत्री का सम्मान किया गया। मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने सबों से कहा कि जिनको भी किसी प्रकार की कोई समस्या हो वे बेहिचक मिलकर बात करें। क्षेत्र से बाहर रहने पर मोबाइल फोन से बात करें। हर संभव सबों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। लगातार विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है और आने वाले समय में विकास की गति और तेज किया जाएगा। ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को किसी भी समस्याओं से जूझने नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के कांग्रेस सहित महागठबंधन दलों के दर्जनों कार्यकर्ता, ग्रामीण आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button