अमरोहा

हसनपुर में सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत:ट्रक-बाइक की टक्कर, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र में संभल मार्ग पर देर रात एक दुर्घटना में मजदूर की मौत हो गई। गुर्जरों वाली चकुनी निवासी 37 वर्षीय गजराज सिंह हसनपुर से बाइक पर घर लौट रहे थे। काला खेड़ा पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गजराज की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी अंजलि के अलावा तीन बेटे और एक बेटी हैं। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button