अमरोहा

हसनपुर में टेंपो चालकों की मनमानी

छत पर यात्री बिठाकर कर रहे नियमों का उल्लंघन, विभाग मौन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर : तहसील क्षेत्र में टेंपो चालक यातायात नियमों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं। गजरौला, रहरा, संभल और आदमपुर मार्ग पर बड़ी संख्या में डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। टेंपो चालक अधिक सवारियां बिठाने के लिए वाहन की छत का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। ओवरलोडिंग के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
समस्या पर कोई ध्यान नहीं
आदमपुर मार्ग पर टेंपो की छत पर यात्रियों को बैठाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर है। शासन द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद टेंपो चालकों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया है। परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। नियमों की अनदेखी से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button