जामताड़ा

सोनाहीर में अवस्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लिमीन में फिर से लौटी रौनक, पठन-पाठन शुरू

Madrasa Islahul Muslimeen situated in Sonahir has regained its glory, studies have started

सिराज अंसारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो। जामताड़ा। जिले के चेंगाईडीह पंचायत अन्तर्गत सोनाहीर गांव में स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लिमीन में कुछ दिनों से गर्मी की छुट्टियों, ईद-उल-अजहा के त्यौहार और गांव में शादी-ब्याह के मौसम के कारण शैक्षणिक गतिविधियों में थोड़ी रुकावट आई थी। इसका असर बच्चों की उपस्थिति पर भी पड़ा। लेकिन अब एक बार फिर से मदरसे में रौनक लौट आई है और पठन-पाठन का माहौल बनना शुरू हो गया है। मदरसे के शिक्षक मास्टर तौहीद आलम ने बताया कि “हमारे पास बच्चों की संख्या की तुलना में शिक्षकों की संख्या बहुत कम है, फिर भी हम भरसक प्रयास कर रहे हैं कि बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की पूरी कोशिश हो रही है ताकि बच्चे पढ़ें, लिखें और आगे बढ़ें।” उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि सभी अभिभावकों से गुज़ारिश है कि अपने बच्चों को नियमित रूप से, समय पर और मदरसे की निर्धारित ड्रेस में भेजें। आपकी थोड़ी सी सतर्कता से बच्चों का भविष्य बेहतर बन सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button