जामताड़ा

सीपीआईएम और सीटू ने संयुक्त रूप से मनाया 170वां हुल दिवस, सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

CPIM and CITU jointly celebrated 170th Hul Day, paid tribute to Sidhu-Kanhu

सिराज अंसारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो। जामताड़ा। 170वें हुल दिवस के मौके पर सोमवार को सीपीआईएम और सीटू के संयुक्त बैनर तले शहर में एक जोरदार प्रदर्शन और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सीपीआईएम कार्यालय से शुरू हुए मार्च में प्रदर्शनकारियों ने सिद्धो- कान्हू अमर रहें “जल-जंगल-जमीन पर हमला बंद करो” जैसे नारों के साथ सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा स्थल तक पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सीटू के उपाध्यक्ष चंडी दास पुरी ने कहा कि 30 जून 1855 को सिद्धो-कान्हू के नेतृत्व में शुरू हुआ संथाल हुल अंग्रेजों और जमींदारी शोषण के खिलाफ क्रांति का प्रतीक है। संगोष्ठी की अध्यक्षता लखनलाल मंडल ने की, जिसमें मोहन मंडल और सुजीत कुमार माजी ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड की प्रतियां जलाकर विरोध जताया गया। इस अवसर पर बुद्धू मरांडी, राजवीर सोरेन, निष्पत्ति शरेण, मकीना खातून, नूरजहां बीवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button