बेतुल

बैतूल मधुमक्खी थेरेपी शिविर की सफलता पर आयोजकों ने जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल : छत्रपति शिवाजी सांस्कृतिक भवन में संपन्न मधुमक्खी थेरेपी शिविर की अभूतपूर्व सफलता के बाद आयोजनकर्ताओं ने बैतूल जिले के नागरिकों, सहयोगियों और समाज के पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया है। देशभर में मधुमक्खी चिकित्सा के लिए ख्यात डॉ. श्रीराम दिगंबर कुलकर्णी ने कहा कि बैतूलवासियों का जो प्रेम, उत्साह और विश्वास उन्हें इस शिविर में देखने को मिला, वह प्रेरणादायक है।
शिविर के दौरान क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज संगठन संगठन अध्यक्ष दिनेश म्हस्की, प्रवीण ठाकरे, श्रीमती राजेश्वरी लिखितकर, वरिष्ठ समाजसेवी नारायण धोटे, राधेश्याम मालवीय, सतीश दीक्षित, देवराव देशमुख, गावंडे जी, श्रीमती कल्पना धोटे, नारायण चढ़ोकर, श्रीमती मीनाक्षी शुक्ला, दर्शना म्हस्की, पारुल ठाकरे, मंगला ताई मानकर, मोहित गावंडे, सात्विक बारस्कर सहित सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
मुंबई से आईं जयश्री खाड़गड़े और भिलाई से आईं वैशाली बारस्कर को आयोजन की रूपरेखा और संचालन में दिए गए विशेष योगदान के लिए डॉ. कुलकर्णी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। डॉ. कुलकर्णी ने आश्वस्त किया कि बैतूलवासियों के विश्वास को देखते हुए अब हर 15 दिन में नियमित मधुमक्खी थेरेपी शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे जिले के मरीजों को निरंतर लाभ मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button