कतरास जी एन एम दुर्गा पूजा समिति मनायेंगे सिल्वर जुबली, तैयारी पर जोर
Katras GNM Durga Puja Committee will celebrate silver jubilee, emphasis on preparation

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। कतरास जी एन एम दुर्गा पूजा समिति कतरास के द्वारा वर्ष 2025 के भव्य दुर्गापूजा सम्पन्न हेतु आज खूंटी पूजा किया गया पंडित हारा ठाकुर द्वारा खूंटी पूजा की गई। जिसके साथ पंडाल निर्माण का कार्य शुरू हो गया। बताते चले कि जी एन एम दुर्गा पूजा समिति कतरास इस बार अपना 25वा वर्ष यानि सिल्वर जुबली मनाने जा रहा है, जिसकी भव्य तैयारी की जा रही है, अभी लगभग तीन महीने पहले से ही भव्य पंडाल निर्माण का कार्य आज उल्टे रथ के दिन शुरू किया गया। जिसमें समिति के अध्यक्ष शंकर जयसवाल, सचिव मुकेश भट्ट के साथ- साथ कोषाध्यक्ष बबलू चौरसिया, दिलीप तरवे, पंकज सिन्हा, अशोक शर्मा, शैलेन्द्र सिन्हा, बिनोद रजक, भरत लाला, कुलदीप सिंह, गोपाल बॉस, संदीप जयसवाल, राहुल रजक, गणेश मोदक, शिवम दसौंधी, तापस दे, चितरंजन सिंह, टिंकू खंडेलवाल, प्रभाकर दत्ता, चंदन नंदन, शेखर प्रामाणिक, नितेश सिंह, अभिषेक शरण, कौशल सिन्हा, पीयूष प्रामाणिक इत्यादि लोग उपस्थित थे।



