मुहर्रम को लेकर मुखिया राजीव भगत ने कराया सड़क मरम्मत कार्य
Mukhiya Rajiv Bhagat got the road repaired for Muharram

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
लातेहार (झा०खं०। जिला के बारियातू प्रखण्ड अंतर्गत साल्वे पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष राजीव भगत ने मोहर्रम के अवसर पर आमजनों को सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को अपने निजी कोष से लगभग एक किलोमीटर कच्ची सड़क की मरम्मत कराई। यह मरम्मत कार्य कटहल टोला से झूठाटांड़ होते हुए टोंटी पंचायत के ईटके मदरसा तक की जर्जर सड़क पर जेसीबी और क्रशर डस्ट के माध्यम से किया गया। मुखिया राजीव भगत द्वारा सड़क मरम्मत कार्य कराए जाने से मोहर्रम जुलूस व अन्य आवागमन में लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस कार्य को लेकर दोनों पंचायतों के ग्रामीणों ने मुखिया भगत का आभार जताया। साथ ही, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए यह दुआ दी कि वे बार-बार मुखिया चुने जाएं। ग्रामीणों ने कहा कि इस पहल से यह स्पष्ट होता है कि मुखिया राजीव भगत जनभावनाओं का सम्मान करते हैं और समय-समय पर लोगों की समस्याओं के समाधान में तत्पर रहते हैं।



