
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : रजबपुर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला 28 मई की शाम का है। नेशनल हाईवे पर गांव झनकपुरी में कुछ बदमाशों ने कोर्ट से लौट रहे अभिजीत सिद्धू पर हमला किया था।
सलारपुर निवासी अभिजीत को बदमाशों ने दो गोली मारी थी। इस घटना में वह घायल हो गया था। रजबपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोली मारने के आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया है। गौरव, लोकेंद्र का पुत्र है और गांव निपनिया थाना रजबपुर का रहने वाला है।
थाना प्रभारी कोमल तोमर ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पहले भी कई अन्य आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।



