सीसीएल ने लगाया निःशुल्क जाच शिविर, 125 रोगियों की हुई जांच
CCL organized a free checkup camp, 125 patients were examined

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार (झा०खं०), जिला के बालूमाथ सीसीएल द्वारा संचालित मगध – संघमित्रा क्षेत्र के आरा ग्राम में शनिवार को नियमित सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत निशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर लगाया गया ।शिविर में 125 रोगियों की जांच की गई। जिसमें उच्च रक्तचाप, एनीमिया, त्वचा रोग ,शुगर,समेत कई तरह की बीमारियों की जांच की गई। सीसीएल के चिकित्सक डॉ नीरज द्वारा जांच के बाद सभी रोगियों को निशुल्क दवा एवं उचित परामर्श दिया गया। वहीं शिविर में 120 किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन और 50 जरूरतमंद महिलाओं को पोषण आहार की टोकरिया का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित परियोजना पदाधिकारी एस सतनारायण ने बताया कि सीसीएल द्वारा मगध संघमित्रा क्षेत्र में बराबर इस तरह का स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता रहा है ।यह योजना सीसीएल के सीएसआर फंड के तहत लगाई जाती है ।सीसीएल शिघ्र ही आने वाले दिनों में पोषक क्षेत्र के दूसरे ग्राम में भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगी ।इस मौके प सुनीता देवी, रीता देवी, दाख़ो देवी, लक्ष्मी देवी, मधु देवी ,समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।



