खैरथल

कृषि कार्मिकों ने दिया धरना, सहायक निदेशक (कृषि विस्तार) को सौंपा ज्ञापन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल।  कृषि पर्यवेक्षक संयुक्त समन्वय समिति राजस्थान के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिले के समस्त कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारियों ने पूर्व में निर्णित मांगो को लागू करवाने, ऑनलाइन कार्यों के लिए संसाधन उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शाखाध्यक्ष रामोतार प्रजापत के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सहायक निदेशक कृषि विस्तार को ज्ञापन सौंपा ।
जिलाध्यक्ष दिनेश तक्षक ने बताया कि हमारी कुछ मांगों पर सहमति होने के बावजूद लागू नहीं किया जा रहा है तथा 2 वर्ष से नियमित पदोन्नति नहीं की जा रही है जिससे साथियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और उनमें निराशा का भाव है साथ ही सरकार किसानो के सभी कार्य ऑनलाईन कर रही है लेकिन उसके लिए संसाधन उपलब्ध नहीं करा रही है जिससे हमें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और हमें मजबूर होकर हमारी विभिन्न मांगों के लिए आंदोलन की राह अपनानी पड़ रही है हमारी सरकार से विनती है कि वह हमारी मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णयकर उन्हे लागू करें ताकि किसान हितकारी योजनाएं प्रभावित न हो और कृषि कार्मिकों को आंदोलन न करना पड़े i
 कार्यक्रम में संरक्षक मंगतुराम बसवाल, शाखाध्यक्ष रामोतार प्रजापत, महिला संयोजिका संजू चौधरी सहित जिले के समस्त सहायक कृषि अधिकारी व कृषि पर्यवेक्षक उपस्थित रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button