अमरोहा

रातभर दिया पहरा, सुबह चार बजे आंख लगते ही घर में चोरी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
उझारी (अमरोहा)। सैदनगली थानाक्षेत्र के सौंहत गढ़ी गांव में रविवार की रात मजदूर के घर चोरी हो गई। चोरों ने नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। चोरी हुए रुपये इलाज के लिए रखे थे। पुलिस जांच कर रही है।
घटना सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे की है। गांव निवासी विक्की ने बताया कि वह रात भर चोरों के भय में जाग रहा था। पहरा भी दिया था, लेकिन सुबह करीब 4 बजे उसकी आंख लग गई और इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में घुसकर 25 हजार रुपये और कुछ गहने लेकर फरार हो गए। यह नकदी विक्की ने अपनी बची हुई जमीन बेचकर अपने इलाज के लिए रखी थी।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में ग्रामीण संगठित होकर रात में पहरा भी देते हैं, लेकिन इसके बावजूद चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित से जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस चोरी से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं, खासकर तब जब ग्रामीण खुद सुरक्षा के लिए पहल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button