बाराबंकी
राजकीय इंटर कॉलेज में पुलिस पाठशाला का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी : राजकीय इंटर कॉलेज जैदपुर में मंगलवार को अमर उजाला द्वारा ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज की लगभग 600 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ रामनगर गरिमा पंत ने छात्राओं से कहा कि चुप रहना सबसे बड़ी कमजोरी है। सरकार और पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन जरूरी है कि महिलाएं खुद जागरूक हों और हर हाल में अपनी आवाज़ उठाएं। जैदपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अगर छात्राएं अपने माता-पिता का कहना मानें और उनका सम्मान करें तो उन्हें कभी पुलिस की जरूरत नहीं पड़ेगी। यही असली कानून पालन है। जो माता-पिता का गाना नहीं मानते उन्हें जीवन में जरूर परेशान होना पड़ता है। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य अलका, डॉ. साधना चौहान, सीएचसी प्रभारी डॉ. जगदीश कुमार, अलसती अधिकारी राम जनक तिवारी, अतिरिक्त इंस्पेक्टर निर्मल सिंह और चौकी प्रभारी विनय कुमार मौजूद रहे। छात्राओं ने भी सवाल-जवाब के जरिए कानून और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी ली।



