आपूर्ति पदाधिकारी आशीष रंजन के पिता का निधन, डीलर संघ ने जताया शोक
Supply officer Ashish Ranjan's father passed away, dealer association expressed grief
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार (झा०खं०), जिला अन्तर्गत बारियातू प्रखण्ड के प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी आशीष रंजन के पिता शम्भू नाथ वर्मा (उम्र 78 वर्ष) का आकस्मिक निधन शनिवार को हो गया। उनके निधन पर बारियातू डीलर संघ सहित कई पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। डीलर संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की अहले सुबह शम्भू नाथ वर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा तुरंत इलाज की व्यवस्था की जा रही थी, लेकिन हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही डीलर संघ सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शोक व्यक्त करने वालों में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार पासवान, अंचलाधिकारी नंद कुमार राम, डीलर कुंवर प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, नारसिंह प्रसाद सिंह, बिनोद साव, गौतम सिंह, गणोश राणा, संतोष सिंह, शोएब आलम, पुनम देवी, दिवाकर प्रसाद सिंह, बजरंगी प्रसाद, महेश पासवान, उमेश प्रसाद, उदय प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद, पंचायत सेवक प्रकाश कुमार, समीर भेंगरा, शेराफिनुस खलखो, रानी कुमारी सहित कई अन्य लोग शामिल हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को लातेहार स्थित स्थानीय मुक्ति धाम में पूरे विधि-विधान के साथ किया जायेगा।



