रामपुर शाहबाद

30 अगस्त तक होगा ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन. किसानो से अपील, मौक़े पर देखे 63 कालम का डाटा

मोबाइल नंबर बैंक खाता गन्ना क्षेत्रफल, अवश्य चेक करें किसान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। उपज बड़ोत्तरी एवं नये सदस्य का ऑनलाइन पंजीयन 30 सितम्बर 2025 तक होगा.
त्रिवेणी शुगर मिल यूनिट मिलक नारायणपुर एवं गन्ना विकास परिषद एवं गन्ना समिति स्वार के ग्राम शेखपुरा में शैलेश कुमार मौर्य जिला गन्ना अधिकारी रामपुर द्वारा औचक निरीक्षण ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षण के साथ किया। पैराई सत्र 2025-26 हेतु , गन्ना विभाग किसान के द्वार, थीम के साथ ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन निर्धारित कार्यक्रम 20-07-2025 से 30-08-2025 तक होने के दृष्टिगत जिसमें 63 कालम पर सर्वे सट्टा प्रदर्शन के लिए उक्त ग्राम में राजकीय गन्ना पर्वेक्षक के साथ चीनी मिल कार्मिक उपस्थित मिले. सर्वे सट्टा प्रदर्शन लगी समस्त टीमों/स्टाफ को मुख्य बिंदुओं पर ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया।अननोन प्लाट का नामितीकरण सट्टा प्रदर्शन के दौरान अवश्य कर लिया जाये।CLA से अधिक कैन एरिया वाले कृषको से संपर्क कर खतौनी प्राप्त कर उक्त रकबे को बॉन्डिंग कैन कराने पर ध्यान दिया जाय।नये सदस्यो को चिन्हित कर तत्काल रजिस्ट्रेशन कराते हुए एरिया अबटित किया जाये नए सदस्य पंजीकरण, एवं उपज बड़ोत्तरी के आवेदन की अंतिम तिथि 30-09-2025 है। संशोधन हेतु प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत आपत्ति रजिस्टर में दर्ज कर नियमानुसार निस्तारण मौके पर किया जाय .प्रदर्शन के समय कृषक का मौके पर हस्ताक्षर कराकर मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित किया जाय तथा एक प्रति सम्बंधित कृषक को प्राप्त कराई जाये। निरीक्षण के समय जिला गन्ना अधिकारी महोदय, द्वारा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, एवं सचिव स्वार को विभागीय नियम निर्देशों अनुरूप कार्य करने एवं जनपद के सभी चीनी मिल क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि इस ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन में अपने गन्ना के संबंध 63 प्रकार सूचनाओं जैसे किसान का नाम मोब. न., बैंक खाता, गन्ना क्षेत्रफल, कुल भूमि, गन्ना प्रजाति, बेसिक कोटा, कुल पर्चियों आदि सूचनाएं को अवश्य देख ले. तथा कमी/आपत्ति होने प़र मौके पर ही निस्तारण अवश्य करा ले.सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्य में लापरवाही /शिथिलता वर्तने पर सम्बंधित कार्मिक के बिरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी. जिला गन्ना अधिकारी, रामपुर शैलेश मौर्य के साथ ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक साहब सिंह सत्यार्थी एवं गन्ना समिति सचिव स्वार दुर्गेश गौतम, महाप्रबंधक गन्ना चीनी मिल विपिन खटियान, सहायक महाप्रबंधक गन्ना, देवेंद्र सिंह,जोनल फील्ड अधिकारी गिरनाम सिंह, रोहन सिंह एवं विभागीय गन्ना पर्यवेक्षक एवं चीनी मिल कार्मिक मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button