साहेबगंज

PM JANMAN आवास योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण

DDC inspected the ongoing construction work under PM Janman Housing Scheme

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। आज उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा द्वारा बरहेट प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत सिमरा एवं हिरणपुर के पहाड़िया बहुल गांवों में प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय योजना (PM JANMAN) के अंतर्गत चल रहे आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त महोदय ने लाभुकों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उन्हें आवास निर्माण में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद टैग किए गए वेंडर एवं पंचायत कर्मियों को निर्देशित किया कि लाभुकों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाए ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी लंबित आवास – चाहे वे प्लिंथ लेवल पर हों, लिंटल लेवल पर हों अथवा पूर्णता के करीब हों – उन्हें हर हाल में 30 सितंबर, 2025 तक पूर्ण किया जाए। इस क्रम में उन्होंने प्रखंड सभागार में आयोजित एक बैठक में सभी संबंधित पंचायत कर्मियों और टैग किए गए वेंडरों को अगले दो माह में माहवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड समन्वयक को प्रतिदिन फील्ड विजिट करने तथा हर शाम वेंडरों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर कार्य प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि PM JANMAN योजना के तहत सभी स्वीकृत आवासों का निर्माण हर हाल में 30 सितंबर, 2025 तक शत-प्रतिशत पूर्ण होना चाहिए, ताकि लक्षित लाभुकों को समय पर इसका लाभ मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button