अमरोहा
अमरोहा में दरगाह से चोरी:दान पात्र से 1200 रुपये समेत दो दीवार की घड़ियां गायब, पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर में गंगा तटबंध के पास स्थित पांच पीर दरगाह में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने दरगाह के तालों को तोड़कर दान पात्र से लगभग 1,200 रुपये और दो दीवार घड़ियां चुरा लीं। दरगाह की देखभाल करने वाले मुनाजिर के अनुसार, गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरगाह पर आए थे।उन्होंने चढ़ावा भी चढ़ाया था। शुक्रवार सुबह जब मुनाजिर दरगाह पहुंचे तो उन्होंने चोरी की इस घटना को देखा। यह घटना पिपलौती खुर्द गांव की है। चोरी की खबर फैलते ही इलाके में लोगों में रोष फैल गया। स्थानीय लोगों का मानना है।यह चोरी किसी स्थानीय व्यक्ति ने ही की है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।



