अमरोहा
अमरोहा में 10 माह से फरार पति पर पांच हजार का इनाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : दहेज उत्पीड़न के मामले में 10 माह से फरार चल रहे आरोपी पति पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही सूचना देने वाले को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है।मोहल्ला नौगजा निवासी बुशरा कासिम की शादी 14 नवंबर 2023 को मोहल्ला बेगम सराय निवासी अदनान कादरी के साथ हुई थी। आरोप है कि पति व ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बुशरा को गर्भावस्था में घर से निकाल दिया। बाद में सुसराल वालों ने अदनान को बाहर भेजते हुए गुमशुदगी दर्ज करा दी। 5 अक्तूबर 2024 को इस संबंध में उसने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली सदर में दहेज प्रताड़ना, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक ने अदनान को हाजिर होने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ तो पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी।इसी दौरान विवाहिता ने एक बेटे को जन्म दिया। बुशरा ने जेठ समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रास्ते में घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाकर एक अन्य मुकदमा भी दर्ज कराया था। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि एसपी ने आरोपी अदनान कादरी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सूचना देने वाले को इनाम की धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
|
|



