अमरोहा

अमरोहा 6 माह के मासूम की मौत

परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस से हुई नोंकझोंक, बाद में दोनों पक्षों में हुआ समझौता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के हसनपुर नगर के मौहल्ला मनापुर स्थित एक बाल क्लीनिक पर 6 माह के मासूम की मौत हो गई। मंगलवार को गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कटाई निवासी शमशेर अली अपने बेटे अरहान को बुखार के इलाज के लिए क्लीनिक लाए थे।शमशेर अली के अनुसार, उनके बेटे का इलाज कई दिनों से इसी क्लीनिक में चल रहा था। मंगलवार सुबह चिकित्सक ने बच्चे को भर्ती कर इंजेक्शन लगाया और सिरप पिलाया। इसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने गंभीर स्थिति बताते हुए उसे गजरौला रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर मिलने के बाद परिजन मृतक बच्चे को लेकर वापस हसनपुर के बाल क्लीनिक पहुंचे। वहां उन्होंने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। इस दौरान चिकित्सक मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और मृतक के परिजनों के बीच नोंकझोंक हुई। काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अगर तहरीर प्राप्त होती है, तो आगे की कार्रवाही की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button