बिजनौर

प्रस्तावित धरने को लेकर किसानों व अधिकारियों में हुई वार्ता विफल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के 13 अगस्त प्रस्तावित धरने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी के बीच महात्मा विदुर सभागार कलेक्ट्रेट में वार्ता हुई।
सोमवार को हुई वार्ता में 21 जुलाई को दिए गए मांग पत्र पर चर्चा हुई । मांग पत्र में दी गई मांगों का समाधान करने के लिए कोई भी सक्षम अधिकारी ही बैठक में उपस्थित नहीं थे।बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम सदर लगभग एक माह बीतने के बाद भी स्वयं अपनी ही तहसीलों से संबंधित समस्या का समाधान नहीं करा सके जिस कारण वार्ता विफल हो गई।और किसान पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए सभा कक्ष से बाहर चले गए।सभा कक्ष के बाहर भाकियू जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान ने अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता 13 अगस्त को प्रस्तावित आन्दोलन की तैयारी मे जुट जाएं,बर्षा हो चाहे आंधी आये अब हमारा आन्दोलन और भी वृहद तथा अनिश्चितकालीन होगा। और जब तक समस्याओं का समाधान करने मे सक्षम प्रत्येक विभाग के उच्च अधिकारी वार्ता के लिए उपस्थित नही होंगे तब तक वार्ता का भी कोई औचित्य नही है। सुनील प्रधान ने कहा कि आज की वार्ता में मध्यस्थता करने वाले अधिकारी अपने ही विभाग की समस्याओं का समाधान नहीं करा पाये तो काहे की वार्ता। किसानो की ओर से राम अवतार सिंह, कुलदीप सिंह,बाबूराम तोमर,मनप्रीत सिंह,प्रमोद कुमार, जितेंद्र सिंह,मुनेंद्र काकरान, संदीप त्यागी, दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, विजय चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, गजेंद्र सिंह, मुनेश अहलावत, अमरपाल सिंह, कल्याण सिंह, ऋषिपाल सिंह, हरीराज सिंह, कोमन सिंह, सोनू, विनीत चौधरी, मुनिदेव, आशु चौधरी, अजय बालियान, अमित कुमार, अशोक कुमार, शुभम, आकाश चौधरी, कीरत बालियान आदि शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button