अमरोहा
अमरोहा में दुल्हन नकदी और जेवरात लेकर फरार
परिवार ने 7 लोगों पर दर्ज कराया केस, पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने का मामला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : एक महिला द्वारा अपनी पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला गश्तियान निवासी रामनिवास यादव ने अपने बेटे रंजीत की शादी आकांक्षा यादव से करवाई थी। शादी का प्रस्ताव रामपुर सिविल लाइंस निवासी मनीष अरोड़ा और उनकी पत्नी रितु अरोड़ा ने रखा था।मार्च 2024 में दोनों परिवारों की मुलाकात हुई। 14 जून को रिश्ता तय हुआ और 27 नवंबर 2024 को शादी संपन्न हुई। बाद में रंजीत के परिवार को पता चला कि आकांक्षा की पहली शादी 2019 में प्रवीण यादव से हो चुकी थी। जब इस बारे में पूछताछ की गई तो आकांक्षा और उसके परिजनों ने मारपीट की।आकांक्षा घर से नकदी और जेवरात लेकर अपने मायके चली गई। इतना ही नहीं, परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। पीड़ित रंजीत ने एसपी अमित कुमार आनंद से शिकायत की। नगर कोतवाल पंकज तोमर के अनुसार, आकांक्षा यादव, मधु यादव, प्रशांत यादव, पवन यादव, कामिनी यादव, रितु अरोड़ा और मनीष अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।



