बिजनौर
9 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रिक्शा चालक द्वारा एक 9 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफतार किया है।कोतवाली शहर क्षेत्र में रहने वाली छात्रा एक निजी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती है। स्कूल आने-जाने के लिए परिवार वालो ने मोहल्ला मिर्दगान के ई-रिक्शा चालक माजिद उर्फ भूरा को नियुक्त किया था। माजिद बच्ची को अपनी ई-रिक्शा की बजाय दूसरे चालक नसीम की ई-रिक्शा में बिठाता था। नसीम बच्ची को चॉकलेट टॉफी का लालच देकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने थाना कोतवाली शहर में पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दोनों आरोपी माजिद और नसीम को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी ई-रिक्शा भी जब्त कर ली गई हैं। पुलिस के अनुसार, पिता की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।



