बालाघाट
कटंगी प्रवास पर सांसद भारती पारधी का विधायक गौरव ने किया आत्मीय स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) , कटंगी। भारतीय जनता पार्टी की सांसद श्रीमती भारती पारधी शनिवार को कटंगी प्रवास पर रहीं। उनका आगमन विधायक निवास में हुआ, जहाँ विधायक गौरव पारधी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनका स्वागत वंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने सांसद का आत्मीय अभिनंदन किया।
कार्यालय आगमन के दौरान सांसद भारती पारधी ने कार्यकर्ताओं से भेंटकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार साझा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी किया। इस दौरान उन्होंने तुमसर रोड स्थित विधायक कार्यालय में स्थापित इको-फ्रेंडली भगवान श्री गणेश जी के दर्शन कर पूजन किया और इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण के लिए सराहनीय कदम बताया।
प्रवास के क्रम में सांसद भारती पारधी नगर परिषद के अध्यक्ष योगेंद्र (बड्डू) ठाकुर के निवास पर भी पहुँचीं। योगेंद्र ठाकुर लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। सांसद पारधी ने उनका स्वास्थ्य हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। भारती पारधी का यह प्रवास कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का संचार करने वाला रहा, साथ ही क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक जीवन में आत्मीय संवाद का अवसर भी बना।



