गाजियाबाद

लोनी में बिजली विभाग की लापरवाही से बैल की दर्दनाक मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी, गाज़ियाबाद। विकास नगर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक बार फिर गरीब परिवार की रोज़ी-रोटी को तहस-नहस कर दिया। रामकुमार, जो अपने बैल द्वारा खींची जाने वाली बुग्गी से अपना जीवन यापन करते हैं, सुबह अपने काम पर निकले। जैसे ही वह अपनी बुग्गी विकास नगर कालोनी  के पास एक मोड़ पर  लेकर पहुंचे, खुले में पड़े बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर ने उनके बेजुबान मददगार बैल की जान ले ली। करंट लगते ही बैल तड़प तड़प कर मर गया। घटना की जानकारी मिलने पर बैल मालिक की पत्नी रोते बिलखते ही मौके पर पहुची और अपने बैल के ऊपर सिर रखकर जोर-जोर से रोने लगी। कुछ लोगों ने तुरंत विद्युत विभाग को इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद  विधुत विभाग हरकत में आया और ट्रांसफार्मर की लाइट काटी गई।यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले साल भी लोनी के सदुल्लाबाद क्षेत्र में इसी प्रकार की घटना हुई थी, तब भी अधिकारियों ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।और ना ही उस घटना से कोई सबक सीखा। नगरपालिका कर्मचारियों ने  दुर्घटना का शिकार इस  बैर का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। बैल मालिक रामकुमार ने थाना अंकुर विहार में अपना शिकायती प्रार्थना पत्र देकर दोषी विधुत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नही की है।
अब सवाल उठता है कि इस मामले में दोषी कौन है ? बिजली विभाग जो खुले में रखे  ट्रांसफार्मर की, सुरक्षा करने में नाकाम रहा, या फिर जिला प्रशासन जो लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करते अथवा पुलिस प्रशासन जो लिखित शिकायत के बाद भी पीड़ित के प्रार्थना पत्र में कार्यवाही नहीं करता बीजेपी नेता रवि धामा ने  इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वे अपनी टीम के साथ लोनी उपजिलाधिकारी मिलकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। साथ ही, बैल मालिक को शासन की तरफ से उचित मुआवजा दिलाने की मांग करेगे। जिससे गरीब परिवार का जीवन निर्वाह हो सके “गरीब का बैल मरा, प्रशासन की नींद नहीं टूटी। बिजली विभाग, प्रशासन और पुलिस — सभी की जिम्मेदारी वहीं खड़ी है, जैसे खुले ट्रांसफार्मर ने बैल को जकड़ लिया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button