जामताड़ा

बगरूडीह गांव में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Illegal liquor business busted in Bagrudih village, one arrested

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के बगरूडीह गांव में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के कुछ लोग राशन दुकान की आड़ में अवैध रूप से विदेशी व देसी शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और छापामारी अभियान चलाया। इस टीम में एसआई विकास कुमार तिवारी, एएसआई रघुवंश सिंह, राजेश्वर यादव सहित पुलिस बल शामिल थे। छापामारी के दौरान पुलिस ने बगरूडीह गांव के नरेश मंडल को रंगे हाथ शराब बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बगल में स्थित बैजनाथ मंडल के राशन दुकान पर भी छापामारी की गई, लेकिन बैजनाथ मंडल मौके से भागने में सफल रहा। हालांकि पुलिस ने उनके दुकान से भी बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। छापामारी में पुलिस ने दोनों दुकानों से किंगफिशर कैन बियर 54 पीस, बेड मंकी कैन बियर 7 पीस, गॉडफादर कैन बियर 5 पीस, किंगफिशर बियर बोतल 6 पीस, सिग्नेचर 375 एमएल एक बोतल, 180 एमएल एक बोतल, रॉयल स्टेज 180 एमएल दो बोतल, P7 ब्रांड की 180 एमएल एक बोतल और 15 लीटर देसी महुआ शराब जब्त किया। गिरफ्तार आरोपी नरेश मंडल को पुलिस ने थाना लाकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में कर्माटांड़ थाना कांड संख्या 81/25 दर्ज किया गया है। दोनों दुकानदारों नरेश मंडल और बैजनाथ मंडल को प्राथमिक अभियुक्त बनाया गया है। उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 274, 275, 47 ए तथा उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी ने बताया कि नरेश मंडल को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है, जबकि फरार बैजनाथ मंडल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button