पाकुड़ परिसदन में संगठन सृजन अभियान को लेकर हुई बैठक
A meeting was held in Pakur Parishad regarding the organization creation campaign

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत जिले में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा एवं नए जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर 5 सितंबर 2025 को प्रातः 10:30 बजे पाकुड़ परिसदन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा नियुक्त जिला ऑब्जर्वर एवं पूर्व सांसद अब्दुल खालेक, प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद एवं झारखंड मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रविंद्र सिंह उपस्थित रहे। बैठक में जिला सोशल मीडिया चेयरमैन एवं मीडिया प्रभारी सहित पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने की। इस दौरान जिले में संगठन सृजन अभियान के तहत चल रही गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई। वहीं विधायक प्रतिनिधि से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। ऑब्जर्वर अब्दुल खालेक ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सभी स्तरों पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही, नए जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए गए और सर्वसम्मति से आगे की प्रक्रिया तय की गई। बैठक में मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद एवं चेयरमैन रविंद्र सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए अभियान को सफल बनाने की अपील की।



