सिंगरौली

द हेरिटेज स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

शिक्षक ही विद्यार्थियों के भविष्य निर्माता है: मेनका मिश्रा  

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। द हेरिटेज स्कूल में बीते दिनों शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। यह दिन महान दार्शनिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को समर्पित रहा। विद्यालय का प्रांगण रंग-बिरंगी सजावट और उत्साहित विद्यार्थियों से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और शिक्षकों के स्वागत से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने भाषण, कविताएँ, गीत, नाट्य प्रस्तुति और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा 8 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्किट तथा कक्षा 5 से 7 के छात्रों की सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
वही कार्यक्रम समारोह का सबसे रोचक और मनोरंजक क्षण रहा शिक्षकों का रैम्प वॉक और खेल प्रतियोगिताएँ, जिनमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विद्यार्थियों के साथ खूब आनंद लिया। बच्चों ने अपने प्रिय शिक्षकों को कार्ड, गीत और शुभकामनाएँ भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मेनका मिश्रा ने कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माता हैं। उनका मार्गदर्शन जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है। विद्यार्थियों को सदैव अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए।
विद्यालय संचालक राकेश मिश्रा ने भी सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि गुरुजनों के अमूल्य योगदान को स्मरण करने का अवसर है शिक्षक ही समाज के वास्तविक निर्माता होते हैं। पूरा समारोह उत्साह, उल्लास और कृतज्ञता के वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
,,,,
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button