अमरोहा
अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसमें सभी राजपत्रित अधिकारी, व सभी सर्किल अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे l एसपी अमित कुमार आनंद ने टॉप – 10 अपराधियो , चिन्हित माफियाओं, हिस्ट्रीशीटरों एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चल रही l कार्रवाई की समीक्षा करते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है l प्रचलित अभियानों ऑपरेशन क्लीन, कनविक्शन, मिशन शक्ति आदि की समीक्षा की गई l साथ ही आगामी त्यौहारों को सकुशल, शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु की गई तैयारियों के समीक्षा करते हुए l और एसपी ने थानों में फरियादियों की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनने और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए है l




