बाराबंकी
मछली चोरों ने किया मछली पालक पर हमला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। जहागीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम करन्द मे बीती रात्रि चोरी से मछली पकड़ रहे चोर को मछली पालक द्वारा पकड़ लेने पर मछली पालक पर हमला कर चोर फरार हो गया पीड़ित ने जहागीराबाद थाने मे तहरीर दी है।
बताते चले कि जहागीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम करन्द निवासी संदीप कुमार पुत्र बद्री प्रसाद के तालाब मे बीती रात्रि जाल लगाकर चोरी से मछली पकड़ रहे गांव के ही विक्रम पुत्र छोटेलाल को रंगे हाथ पकड़ लिया मछली पालक की पकड़ मे आये चोर ने जोरदार घुसा मारते हुए मौक़े से फरार हो गया मछली पालक पानी मे गिर गया गुरवार को मछली चोरी करने वाले के यहां शिकायत करने पर विक्रम के परिजनों ने मछली पालक को गंदी गंदी गलियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे पूर्व एक पखवाड़ा पहले अज्ञात लोगो ने संदीप के तालाब मे जहरीली दवा छोड़कर कर लाखो रुपये की मछली मर गयी थी।



