अमरोहा
अमरोहा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
2 इंस्पेक्टर समेत 34 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली, 11 चौकी इंचार्ज भी बदले

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद ने मंगलवार रात पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। इस फेरबदल में 2 इंस्पेक्टर, 19 दरोगा और 15 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सिंह को पुलिस लाइन से फीड बैक फॉलोअप सेल का प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर अजब सिंह को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। चौकी प्रभारियों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। दरोगा प्रवीण कुमार को दढ़ियाल से जिवाई चौकी, दरोगा सुधीर तोमर को जिवाई से चौपला चौकी और दरोगा प्रवीण कुमार को चौपला से बृजघाट चौकी का प्रभार दिया गया है। दरोगा नितेंद्र वशिष्ठ को बृजघाट से कुमराला चौकी और दरोगा रवि कुमार को कुमराला से क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है। दरोगा अभिनव मलिक को कुमखिया से मनौटा चौकी और दरोगा विजय कुमार को मनौटा से थाना आदमपुर भेजा गया है। महिला पुलिसकर्मियों में महिला दरोगा महिमा चौधरी को इकौंदा से थाना अमरोहा देहात, महिला दरोगा रानी यादव को अमरोहा देहात से पिंक चौकी और महिला दरोगा अलका चौधरी को एंटी रोमियो टीम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। अन्य तबादलों में दरोगा मौहम्मद तारिक को डिडौली से इकौंदा, दरोगा संजीव कुमार को नौगावां सादात से पैनेसिया और दरोगा विपिन तोमर को बछरायूं से कुमखिया चौकी का प्रभारी बनाया गया है।


