विजयादशमी के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुई शस्त्र पूजा
On the occasion of Vijayadashami, weapon worship was performed amidst chanting of Vedic mantras.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। रेलवे परिसर स्थित दुर्गा पूजा के पंडाल में स्थापित दुर्गा माता प्रतिमा के समीप विजयादशमी के शुभ अवसर पर युवाओं व मातृशक्तियों ने सामाजिक कार्यकर्ता हिसाबी राय के नेतृत्व में पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा प्रतिमा के समीप शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।पुरोहित सजल चटर्जी एवं सुकान्तो सहाना ने यजमान निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा व युवा नेता अनिकेत गोस्वामी द्वारा शस्त्र पूजन की अगुवाई करते हुए पूजा संपन्न कराया।शस्त्र पूजन पर पूजा मंडप जय माता दी,जय मां दुर्गे,जय श्री राम,हर हर महादेव के जय घोष से गुंजयमान हो उठा।पूजा मंडप में उपस्थित युवा एवं मातृशक्ति उत्साह से ओतप्रोत थे।दर्जनों लोगों ने अपने-अपने शस्त्रों का सामूहिक पूजन किया।
शस्त्र पूजन में उपस्थित मातृशक्ति सम्पा साहा ने कहा कि दशहरा के शुभ अवसर पर शस्त्र पूजन करने की परंपरा सदियों पुरानी है।इस दिन हर घर में शास्त्रों की पूजा होती है।आगे श्रीमती साहा ने कहा कि दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।विजयदशमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम रावण एवं देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध कर बुराई पर अच्छाई के प्रति का संदेश दिया था।
शस्त्र पूजन कार्यक्रम में संतोष कुमार ठाकुर,अखिलेश कुमार चौबे, संजय कुमार ओझा,राणा शुक्ला, निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद, पिंकी मंडल,मिथिलेश ठाकुर, दामिनी कुमारी,वर्षा मंडल,वर्षा चटर्जी,मोऊ शहाना,सुशील साहा,मुरारी मंडल,टोनी मंडल,पिंटू हाजरा,शताब्दी तिवारी,संगीता साहा,चम्पा साहा,राम ठाकुर,रिंकू दास,आदित्य सिंह,अविनाश पंडित,पिंकी सरकार,चम्पा साहा,उषा देवी,परिणिता शुक्ला,वैशाखी मंडल,ओमप्रकाश नाथ,दृष्टि गोस्वामी,शानवी गोस्वामी,नवनीत गोस्वामी,राजेश डोकानियां,संजीत मुखर्जी,मिथिलेश मंडल,जितेश रजक,पुरूषोत्तम राय,विष्णु भंडारी,अजय भंडारी,राहुल कुमार,अक्षय केवट,सूर्य प्रकाश, रंजीत राम सहित दर्जनों मातृशक्ति व युवा शक्ति तथा श्रद्धालुगण मौजूद थे।



