गाजियाबाद

गुलाब वाटिका कॉलोनी में लावारिस बाइक से बढ़ी दिक्कतें

लोग पुलिस से शिकायत करने में हिचकिचा रहे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद। गुलाब वाटिका कॉलोनी की गली नंबर 10 में फजलू नाई की दुकान के बाहर चार–पांच दिन से एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में खड़ी है। मोटरसाइकिल का नंबर DL5S CD 6993 बताया जा रहा है।
गली के लोग और दुकानदार इस बाइक से खासे परेशान हैं। संकरी गली में कई दिनों से खड़ी यह गाड़ी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए रुकावट बनी हुई है। लोगों का कहना है कि बार-बार देखने के बाद भी कोई इसे हटाने नहीं आ रहा।
गलीवासियों के मुताबिक, बाइक के लावारिस खड़े होने से शक की स्थिति बनी हुई है, लेकिन मोहल्ले में कोई भी सीधे पुलिस से शिकायत करने को तैयार नहीं है। लोगों का डर है कि कहीं अनावश्यक झंझट न खड़ा हो जाए।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इस लावारिस वाहन को हटवाया जाए, ताकि गली में राहत और सुरक्षा की स्थिति बन सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button